फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 साल की आयु तक सेवा दे सकेंगे रोडवेज कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अब रोडवेज कर्मी और परिचालक 65 साल की आयु तक अपनी सेवा दे सकेंगे। इनको यह मौका संविदा के तहत मिलेगा। शासन से आदेश आते ही सभी कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि जो 60 साल के बाद पांच साल तक अधिक नौकरी करना चाहता है, वह अपना आवेदन कर सकता।
विज्ञापन

रोडवेज में चालक और परिचालकों को अब तक 60 साल तक नौकरी करने का मौका मिलता रहा है। चाहे नियमित कर्मी हो या फिर संविदा कर्मी। डिपो में परिचालक सहित अन्य कर्मियों की काफी कमी है। हर साल कर्मी रिटायर हो जाते हैं जिससे यह संख्या लगातार कम होती जा रही है। लेकिन, अब परिवहन विभाग ने इसका समाधान निकाल लिया गया है। संविदा पर काम करने वाले परिचालक व अन्य कर्मी 65 साल तक की आयु तक अपना कार्य कर सकेंगे। उनको पांच साल अपनी सेवा संविदा कर्मी के तहत देनी होगी। यह मौका हाल ही के दिनों में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें