फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: गर्मी के कारण रोडवेज डिपो का राजस्व लक्ष्य प्रभावित

Mon, 29 Jun 2026 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भीषण गर्मी और तपिश के चलते रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या कम हो गई है। इसका असर डिपो के राजस्व पर भी पड़ रहा है। 11 लाख रुपये प्रतिदिन के लक्ष्य के मुकाबले डिपो को महज 8 से 9 लाख रुपये का ही राजस्व मिल पा रहा है।
विज्ञापन

रामपुर रोडवेज डिपो से यात्री गोरखपुर, दिल्ली, हल्द्वानी, बरेली, मेरठ समेत अन्य शहरों के लिए यात्रा करते हैं। इन दिनों तापमान 41 डिग्री के पार पहुंचने से रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या घट गई है। दोपहर एक बजे के बाद डिपो पर सन्नाटा छा जाता है।
दिल्ली और हल्द्वानी रूट की बसें दोपहर तक यात्रियों का इंतजार करती रहती हैं और 25 यात्रियों की संख्या भी पूरी नहीं हो पाती। ऐसे में मुख्यालय की ओर से जून के लिए निर्धारित करीब 11 लाख रुपये प्रतिदिन का राजस्व लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो प्रभारी रामप्रकाश ने बताया कि गर्मी के कारण यात्रियों की संख्या कम है। मौसम सामान्य होने पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
000
सप्ताह भर का राजस्व
तिथि
राजस्व
22 जून
10 लाख रुपये
23 जून
9 लाख रुपये
24 जून
10 लाख रुपये
25 जून
8 लाख रुपये
26 जून
9 लाख रुपये
27 जून
9 लाख रुपये
28 जून
9 लाख रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें