फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रोडवेज बस ने ठेले में मारी टक्कर, फल विक्रेता घायल, जमकर हंगामा

Mon, 20 Jan 2025 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। ठेला लेकर अपने घर लौट रहे फल विक्रेता को हाईवे पर रोडवेज बस ने टक्कर मार दी और उसके ठेले को दूर तक घसीट ले गई। चपेट में आया फल विक्रेता भी घायल हो गया। मौके पर एकत्र हुई भीड़ ने बस को रोक लिया और जमकर हंगामा किया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला शीरी मियां निवासी हफीज नगर में हाईवे पर साप्ताहिक बाजार के आगे फलों का ठेला लगाता है। शनिवार की रात करीब सवा नौ बजे वह अपना ठेला लेकर घर लौट रहा था। थोड़ी दूर आगे जाते ही पीछे से आ रही उत्तराखंड परिवहन निगम की काठगोदाम डिपो की एक बस ने उसे टक्कर मार दी और ठेले को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गई। घायल कारोबारी की चीख-पुकार सुनकर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ ने बस को रोक लिया और हंगामा शुरू कर दिया।
इस कारण कुछ देर हाईवे पर यातायात भी बाधित हो गया। लोगों ने घायल फल विक्रेता को सड़क से उठाकर उपचार हेतु सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मौके पर भीड़ बस को रोके खड़ी रही। थोड़ी देर बाद कुछ लोगों ने बस चालक व घायल के परिजनों में समझौता करा दिया, जिसके बाद लोगों ने बस को गंतव्य की ओर जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि यह घटना उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें