फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सड़कों पर लगेंगे संकेतक और रिफ्लेक्टर, टोल प्लाजा पर गति सीमा का होगा अनाउंसमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा की बैठक में एनएचएआई के अफसरों को निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। जिले की सड़कों पर संकेतक, रिफ्लेक्टर और स्पीड लिमिट के बोर्ड लगाए जाएंगे। अवैध कटों से वाहन निकालने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। वहीं, टोल प्लाजा में गति सीमा का अनाउंसमेंट भी कराया जाएगा। अमर उजाला में 17 दिसंबर को खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार को हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिए गए।
डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर प्राथमिकता के आधार पर सड़क के दोनों ओर रिफ्लेक्टर, साइन बोर्ड एवं चेतावनी संकेतक लगाने को कहा।
विज्ञापन

दुर्घटना संभावित स्थलों पर टेबल-टॉप ब्रेकर एवं अन्य सुरक्षा उपाय तत्काल कराने के निर्देश दिए। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि चिह्नित ब्लैक स्पॉट्स पर अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था, ब्लिंकर लाइट एवं संकेतक बोर्ड लगाए जाएं।
डीएम ने पूर्ति विभाग को निर्देश दिए कि वे पेट्रोल पंपों की जांच करें। साथ ही बिना हेलमेट के पेट्रोल देने वाले पंपों पर कार्रवाई करें। डीएसओ ने बताया कि जिले में 112 पेट्रोल पंपों की जांच की गई, जिनमें अनियमितता पाए जाने 45 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। बैठक में एसपी विद्यासागर मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




11 माह में 2407 लोगों के ओवरस्पीडिंग में चालान
बैठक में एआरटीओ ने बताया कि जनवरी से नवंबर तक ओवरस्पीडिंग में 2407, बिना हेलमेट 8190, बिना सीट बेल्ट 2421, विपरीत दिशा में चलने पर 595, ओवरलोडिंग के 908 प्रकरणों में चालान किए गए हैं तथा 824 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। पुलिस ने बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर 10,849 चालान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें