फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीतपुर औद्योगिक अस्थान में सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र हो पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने अजीतपुर औद्योगिक अस्थान में निर्माणाधीन सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण कराने के लिए अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित किया। इसके साथ ही स्वाती मैंथाल के आसपास अतिक्रमण को यथाशीघ्र हटवाने के संबंध में भी उन्होंने उपजिलाधिकारी सदर को जरूरी कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक में औद्योगिक अस्थान रोशनबाग में पुलिस गश्त बढ़ाने, स्वार में मिनी औद्योगिक अस्थान के पास अधूरे नाले का विस्तार कराते हुए पूर्ण कराने, औद्योगिक अस्थान अजीतपुर में निर्माणाधीन सड़क का निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कराने एवं स्वाती मैंथाल के पास से अवैध अतिक्रमण हटवाने सहित विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा की गई। अग्निशमन विभाग द्वारा उद्यमियों को एनओसी जारी करने में आ रही समस्याओं का निराकरण न होने तथा अग्निशमन अधिकारी द्वारा बैठक में प्रतिभाग न किए जाने पर जिलाधिकारी ने नोटिस जारी करने के संबंध में निर्देशित किया। उन्होंने उद्यमियों को चाइल्ड केयर एंड प्रोटेक्शन फंड के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि इस फंड के माध्यम से जनपद के गरीब परिवारों के ऐसे बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, जिन परिवारों की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। कई ऐसे गरीब परिवारों के बच्चे सामने आए हैं, जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं, लेकिन, परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर न होने की वजह से उन बच्चों को बेहतर उपचार नहीं मिल पा रहा था। जनसहयोग के माध्यम से संचालित चाइल्ड केयर एंड प्रोटेक्शन फण्ड से उन बच्चों का इलाज कराना संभव हो पा रहा है। इसके अलावा लाल श्रेणी के अतिकुपोषित बच्चों को कुपोषण की श्रेणी से बाहर निकालने के लिए भी इस फंड के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस फंड में उद्यमी, व्यापारी, समाजसेवी एवं आमजन स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग प्रदान कर सकते हैं। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी, डीएफओ राजीव कुमार, नगर मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र, उपायुक्त उद्योग सुशील कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें