फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपस में चंदा करके बनाई जा रही 70 करोड़ रुपये की लागत की सड़क 

Mon, 10 Oct 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रविवार को बिलासपुर में कारसेवा से रोड का निर्माण करते विधायक संजय कपूर। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

बिलासपुर से अहरो-शीशगढ़ रोड सरकार ने नहीं बनाई। पूरे प्रदेश को उत्तम  प्रदेश बनाने की बातें चल रही हैं, लेकिन जब अहरो-शीशगढ़ रोड को जाकर देखते हैं तो सैकड़ों लोग कारसेवा में जुटे हैं और सड़क बना रहे हैं। करीब सत्तर करोड़ लागत के स्टीमेट वाली यह बीस किलोमीटर की रोड

\अभी विधायक संजय कपूर के नेतृत्व में ग्रामीण तकरीबन 12 किलोमीटर बना चुके हैं। कितना रुपया खर्च हो गया, किसी को नहीं पता। 
अहरो रोड बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग से तमाम प्रयास करने के बाद भी ग्रामीण हारकर खुद जुटे हैं। विधायक संजय कपूर ने छह बार विधानसभा में मुद्दा उठाया, सड़क तब भी नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सड़क को बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने पिछले दिनों जब स्टीमेट तैयार कराया तो वह करीब 70 करोड़ की लागत का था। सवाल यह है कि जो सड़क  सत्तर करोड़ में बनकर तैयार होती इसे ग्रामीण चंदा करके बनाने में जुटे हैं। कोई गिट्टी ला रहा है, तो कोई कोलतार, किसी ने रोड रोलर दिया है। करीब  सात मीटर चौड़ी यह सड़क दस किलोमीटर तक बन चुकी है, इसमें तीन किलोमीटर  कोलतार बिछाई जा चुकी है। लेकिन किसी के पास लेखा जोखा नहीं है कितना रुपया  खर्च हुआ। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें