फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलि में 98 करोड़ की लागत से बिछेगा सड़कों का जाल, चार पुलों का भी होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रामपुर आने के साथ ही लोगों को बड़ी सौगात देंगे। वह यहां 98.13 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 37 सड़कों और पुलों के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इनमें सर्वाधिक सड़कें और पुल बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के शामिल हैं। इसके अलावा स्वार, चमरौआ, मिलक और रामपुर शहर की सड़कों के कार्यों को भी इसमें सम्मिलित किया गया है।
विज्ञापन

जिले की सड़कों का बुरा हाल है। सिर्फ गांवों की सड़कें ही नहीं, बल्कि शहर की सड़कें भी बदहाल हो चुकी हैं। आलम यह है कि मालगोदाम तिराहे से लेकर जौहर अस्पताल तक नैनीताल हाईवे भी जर्जर हो गया है। गहरे-गहरे गड्ढों के साथ ही लोगों को आने जाने में काफी परेशानियां होती हैं। अमर उजाला ने जनता की इन समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद अब इन सड़कों का निर्माण भी होगा। बुधवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रामपुर आएंगे। वह यहां आने के बाद लालपुर पुल के साथ ही 37 सड़कों एवं पुलों के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास करेंगे, जिनकी लागत करीब 98.13 करोड़ रुपये है। इनमें 15 सड़कें और पुल तो सिर्फ बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के ही शामिल हैं, जबकि रामपुर की नैनीताल रोड की सड़क भी दुरुस्त की जाएगी। इसके अलावा मिलक के छह, चमरौआ के सात, रामपुर के तीन कार्य भी शामिल किए गए हैं। कई और कार्य भी शामिल किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसके वर्मा ने बताया कि सभी कार्यों का बुधवार को शिलान्यास हो जाएगा। इसके बाद इन सड़कों पर काम भी शुरू करा दिया जाएगा। बताया कि शिलान्यास के बाद काफी कम समय में सड़कों को दुरुस्त कर लिया जाएगा। प्रस्तावित कार्यों की लंबाई करीब 157.64 किलोमीटर से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें