फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ससुरालियों पर फायरिंग करने वाले दामाद समेत तीन पर दस-दस हजार का इनाम घोषित

Wed, 04 Dec 2024 01:35 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हुई फायरिंग के मामले में फरार चल रहे दामाद समेत तीन लोगों पर पुलिस ने दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। तीनों के खिलाफ कोर्ट पहले ही गिरफ्तारी वारंट जारी कर चुकी है। इसके बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिस पर अब पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध इनाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

मामला शाहबाद गेट स्थित एक बैंक्वेट हॉल का है। 12 नवंबर की रात में शादी समारोह के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। माैके पर अफरातफरी मच गई थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान हवाई फायरिंग भी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में शहर कोतवाली के मोहल्ला मस्जिद पीलू राजद्वारा निवासी मोहम्मद फिरदौस राशिद खां की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की थी। उसका कहना था कि उनकी बहन की शादी मोहल्ला पक्का पुल के साईम एजाज खान से हुई थी।
शादी के बाद उनकी बहन ने बहनोई के खिलाफ घरेलू हिंसा और क्रूरता का केस दर्ज कराया था। जिसके बाद से बहनोई रंजिश मानने लगा था। आए दिन धमकाता था। आरोप है कि 12 नंवबर की रात में बैंक्वेट हाल में एक परिचित की शादी में शामिल होने गया था। तब बहनोई साईम एजाज खान अपने साथियों को लेकर पहले ही हॉल पहुंच गया, जहां पर उस पर हमला किया गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर साईम एजाज, उवेज खान, जावेद हाजी और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। जिस पर अब इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सिविल लाइंस संजीव कुमार ने बताया कि इस मामले में अब साईम एजाज, उवैश खां और जावेद अली पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। बताया कि तीनों के खिलाफ गैरजमानती वारंट भी कोर्ट जारी कर चुका है। एसपी विद्या सागर मिश्र ने बताया कि तीनों आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें