फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी में शत्रु संपत्ति पर कब्जा लेने की कार्रवाई तीसरे दिन भी रही जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। हाईकोर्ट के आदेश के बाद सपा नेता आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी में शत्रु संपत्ति पर कब्जा लेने की कार्रवाई तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। राजस्व विभाग की टीम यूनिवर्सिटी पहुंच गई, जहां पिलर लगाने के लिए खोदाई की। साथ ही पिलर भी लगाए गए। अब जल्द ही तारबंदी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रयागराज हाईकोर्ट ने शत्रु संपत्ति के मामले में एक सप्ताह पहले रामपुर शहर विधायक आजम खां की जमानत मंजूर करते हुए आदेश दिए थे कि शत्रु संपत्ति पर जिलाधिकारी कब्जा ले लें। जिसके बाद जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने उपजिलाधिकारी सदर मनीष मीणा को कार्रवाई के निर्देश दिए। बुधवार को उपजिलाधिकारी मनीष मीणा तहसीलदार सदर प्रमोद कुमार और लेखपालों की टीम के साथ जौहर यूनिवर्सिटी पहुंच गए, जहां यूनिवर्सिटी परिसर में स्थित शत्रु संपत्ति पर कब्जा ले लिया। करीब ढाई सौ बीघा जमीन पर कब्जा लेने के बाद जमीन का चिन्हांकन किया गया। यह कार्रवाई तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। शुक्रवार को तहसीलदार सदर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम पहुंच गई। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी में शत्रु संपत्ति की करीब ढाई सौ बीघा जमीन है। पूरी जमीन चिह्नित होने के बाद जमीन की चार तरफ की लंबाई करीब चार किलोमीटर बैठती है। इस जमीन की घेराबंदी करने में 4052 मीटर तार लगेगा और करीब चार सौ पिलर लगेंगे। इसके लिए गड्ढे कराए गए और पिलर भी बनाए गए हैं। पिलर लगने के बाद आगामी कुछ दिनों में तारबंदी का काम शुरु करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यवाही पूरी होने तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें