फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबका में पथराव और फायरिंग मामले में 6 पर रिपोर्ट, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र के दबका गांव में रुपयों के लेनदेन और चुनावी रंजिश में दो पक्षों में हुई फायरिंग और पथराव के मामले में पुलिस ने एक पक्ष की ओर से आई तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शनिवार को दबका गांव में फुरकान और पास में ही रहने वाले मेहंदी हसन में चुनावी रंजिश के चलते विवाद हो गया था। दोनों ओर से पथराव और लाठी-डंडे चले थे। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग भी की थी। मारपीट और पथराव में 10 लोग घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने इरशाद की ओर से आई तहरीर के आधार पर मेहंदी हसन, रेहान, शमी, अख्तर अली, आसिफ और गुलाम नबी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने शमी और रेहान को जीरो प्वाइंट से गिरफ्तार भी कर लिया है। शहजादनगर थाना प्रभारी ने बताया कि इरशाद ने तहरीर में बताया था कि उसके भाई ने घर बनाने के लिए एक लाख चालीस हजार रुपये मेहंदी हसन को दिए थे। रुपये मांगने पर विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें