फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: खनन डंपर से दो युवकों की मौत के मामले में तीन दिन बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। बाजपुर मार्ग पर खनन डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत के मामले में तीन दिन बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतक मोहम्मद असद की मां कासमा बेगम ने कोतवाली में तहरीर देकर घटना की शिकायत की है।
विज्ञापन

कासमा बेगम के अनुसार उनका बेटा असद अपनी कार में शाहनूर और मुस्तकीम को लेकर सोमवार रात टांडा से दढ़ियाल जा रहा था। रात करीब 10 बजे जब कार सरकथल स्थित एक स्कूल के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि असद और शाहनूर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद डंपर सड़क किनारे पलटा मिला।
कासमा ने बताया कि वह बेटे के अंतिम संस्कार में व्यस्त होने के कारण तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सकीं। अब उनकी तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

-
खनन वाहनों से बढ़ रहा खतरा
स्थानीय लोगों का कहना है कि खनन डंपरों की तेज रफ्तार और लापरवाही से इस मार्ग पर हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। नो-एंट्री के बावजूद भी भारी वाहन वैकल्पिक रास्तों से गुजर रहे हैं, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
जिम्मेदार विभागों द्वारा प्रभावी कार्रवाई न होने से लोगों में नाराजगी है। नगर के मुख्य मार्ग पर रोजाना खनन वाहनों की लंबी कतारें लगने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों ने प्रशासन से अवैध और लापरवाह खनन वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें