फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बधियाकरण योजना अटकी, कुत्तों को पकड़ने का काम ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान के लिए पालिका द्वारा ठेका देने के बाद भी बधियाकरण प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। मैसर्स श्याम हेल्पिंग इनसाइज कंपनी को करीब तीन महीने पहले 74.25 लाख रुपये का ठेका दिया गया था, लेकिन कंपनी की टीम अब तक प्रशिक्षण नहीं ले सकी है। परिणामस्वरूप कुत्तों को पकड़ने और बधियाकरण का काम पूरी तरह अटका हुआ है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने बताया था कि कंपनी की टीम को प्रशिक्षण के लिए लखनऊ नगर निगम भेजा गया है, लेकिन न तो प्रशिक्षण शुरू हुआ और न ही काम की शुरुआत हो पाई। इससे पहले भी पिछले वर्ष 44 लाख रुपये का ठेका दिया गया था, जो कंपनी से सहमति न बन पाने के कारण अधर में लटक गया था। अब नई प्रक्रिया में भी हीलाहवाली सामने आ रही है।
अधिकारियों के अनुसार 500 कुत्तों को पकड़कर उनका बधियाकरण कराने का लक्ष्य निर्धारित था, लेकिन देरी से शहरवासियों की परेशानी बढ़ रही है। ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी का कहना है कि जल्द ही कंपनी की टीम प्रशिक्षण लेगी, जिसके बाद काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें