फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसरा आवास कालोनी के मकानों की होगी मरम्मत, पानी की टंकी होगी ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। आसरा आवास कालोनी का छज्जा गिरने के बाद हुई गर्भवती महिला की मौत के बाद अब प्रशासन ने कालोनी के जर्जर मकानों को दुरुस्त कराने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अवर अभियंता को निर्देश जारी कर दस दिनों के भीतर इस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जनपद की सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी और जेई के साथ बैठक की गई। उन्होंने रामपुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत कार्यरत जेई को निर्देशित किया कि वे चपटा स्थित आसरा कॉलोनी में ओवरहेड टैंक व भवनों के छज्जों की स्थिति का सत्यापन करके 10 दिवस के भीतर इस्टीमेट तैयार कर जरूरी मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य पूर्ण कराएं। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर पालिका क्षेत्र में स्थित मलिन बस्तियों में पक्के संपर्क मार्ग अनिवार्य रूप से हो तथा प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनी रहे, इसके लिए सभी ईओ अपने क्षेत्र का भ्रमण करके ऐसे स्थलों का चिन्हीकरण करके आगामी 15 दिवस के भीतर प्रस्ताव तैयार कर लें। जल निकास के लिए व्यवस्थाएं भी दुरुस्त हों, इसके लिए नालियों का निर्माण भी कराएं, ताकि बारिश के दौरान जलभराव जैसी स्थितियां नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्रों में उत्पन्न न होने पाए।
जिलाधिकारी ने तोपखाना चौराहे पर हाई मास्ट लाइट न जलने पर नाराजगी जताते हुए प्रकाश व्यवस्था में लगी टीम तथा लाइनमैन की लापरवाही के कारण उनका तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 14वें वित्त के अंतर्गत स्वीकृत कार्य 10 नवंबर तक प्रारंभ हो जाएंगे तथा उन कार्यों की नियमित रूप से मॉनिटरिंग भी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें