राजकीय रजा पीजी कालेज का वार्षिक क्रीड़ा समारोह मंगलवार को संपन्न हो गया। इस दौरान रेनू कंबोज और जीशान को चैंपियन घोषित किया गया। शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे क्रीड़ा समारोह के आखिरी दिन विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
बीए तृतीय वर्ष के जीशान अली को ओवर आल चैंपियन घोषित किया गया। एमए फाइनल की रेनू कांबोज को छात्रा वर्ग की चैंपियनशिप दी गई। प्राचार्या डा. सईदा बेगम रिजवी ने छात्र-छात्राओं के खेलकूद की सराहना की। डा. मुजाहिद अली ने सभी का आभार व्यक्त किया।
रिले रेस में कला संकाय ने पहला, वाणिज्य ने दूसरा और बीएड संकाय ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्रों की चार सौ मीटर दौड़ में शाहरुख खान ने पहला जाकिर अली ने दूसरा, ओमवीर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। पांच हजार मीटर की प्रतियोगिता चित्रपाल ने बाजी मारी।
राजपाल ने दूसरा और ओमवीर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। दस हजार मीटर दौड़ सौरभ दिवाकर ने जीती। चित्रपाल ने दूसरा और अनिल कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। हैमर थ्रो में सुरेश कुमार ने बाजी मारी। भाला फेंक में सायका ने पहला, सुधी गोला ने दूसरा स्थान हासिल किया।
इस मौके पर डा. एसआर गहलौत, डा. संध्या रानी, डा. पीके वार्ष्णेय, डा. प्रवेश कुमार, डा. जोगेंद्र, डा. कैलाश, डा. मीनाक्षी, डा. शहला नुसरत किदवई, नासिर, डा. सहदेव, डा. सुरेंद्र कुमार, डा. नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन डा. अब्दुल वाहिद खां ने किया।