स्वामी विवेकानंद की जयंती पर गायत्री परिवार की ओर से युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधियों और स्थानीय गायत्री परिवार के सदस्यों ने युवाओं से संगठित और सुनियोजित होने की अपील की। ज्ञान का विज्ञान से और संस्कृति का विकास से संबंध समझाया।
युवाओं को सदा जिज्ञासु बन आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।आगापुर रोड स्थित राममनोहर लोहिया पार्क में सम्मेलन का शुभारंभ एडीएम एमपी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। निर्मल गंगा जन अभियान के प्रभारी और शांति कुंज हरिद्वार से आए प्रतिनिधि सदानंद अंबेकर ने कहा कि परिवर्तन का आधार युवावस्था है।
इसे जीवन का बसंत कहा जाता है। उन्होंने कहा कि संकल्प दृढ़ हो तो बड़े लक्ष्य को भी प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने युवा शक्ति से रचनात्मक कार्यों में लगने की अपील की। पर्यावरण और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। शांतिकुंज हरिद्वार से ही आए मनोज सिंह ने कहा कि युवाओं को जिज्ञासु होना जरूरी है।
कोई भी उम्र से युवा या बुजुर्ग नहीं होता, बल्कि कर्म और विचार से युवा और बुजुर्ग होता है। जिला गायत्री परिवार के समन्वयक मुनीश कुमार ने कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान अशोक कुमार सिंह, पंडित मदन लाल शर्मा, आनंद शर्मा, मुनीश चंद्र शर्मा, विकास पांडे, विकास दीक्षित, उपेंद्र मिश्रा, ओमप्रकाश गंगवार, वेदप्रकाश शर्मा, डा. वीवी शर्मा, सोहन लाल राजपूत, राजेश कुमार, रामवीर सिंह, सतीश कुमार, भारत सिंह यादव, राजीव शर्मा, संतोष शर्मा, मीना शर्मा, गायत्री शर्मा, प्रवीन सिंह, लीलाधर रहे।