फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से गर्मी से मिली राहत, आज छाए रहेंगे बादल, शनिवार से बुधवार तक बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। तड़के तेज बारिश हुई, तो सुबह से दोपहर तक बूंदाबांदी होती रही। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। जिससे मौसम सुहावना हो गया। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। अब तक सामान्य बारिश के मुकाबले 2.2 मिमी. मीटर बारिश अधिक हुई है। सामान्य 3.4 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, जबकि 5.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम वैैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे तो शनिवार से मंगलवार तक बारिश के हल्के तो बुधवार को बारिश के अधिक आसार हैं।
विज्ञापन

बारिश से शहर के विकास नगर, मोहम्मद अली जौहर मार्ग के किनारे जलभराव हो गया। मानसून की पहली बारिश से आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित रहा। किसानों ने धान की फसल की रोपाई करने के लिए खेतों को तैयार करना शुरू कर दिया है। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें