फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई में कोरोना संक्रमण से राहत, लगातार तीसरे दिन भी नहीं सामने आया कोई नया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना संक्रमण की घातक दूसरी लहर के बाद अब जुलाई माह में राहत भरी खबर मिल रही हैं। मंगलवार को लगातार तीसरे दिन जिले में किसी नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं जिले में अब सक्रिय मामले महज दस रह गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में जिले में 94 संक्रमितों की मौत हुई। अप्रैल से लेकर मई माह के मध्य तक जिले में कोरोना का कहर बरपा। कोरोना संक्रमण को काबू में करने के लिए लागू किए लॉकडाउन के बाद हालात सामान्य होने हुए शुरू हुए और मई माह के अंत से कुछ राहत मिलनी शुरू हो गई। इसके बाद जून माह व जुलाई माह में कोरोना संक्रमण को लेकर स्थिति सामान्य रही है।
मंगलवार को 821 सैंपल की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें किसी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। इसके साथ ही एंटीजन व ट्रूनेट जांच में भी कोई संक्रमित नहीं पाया गया है। जारी रिपोर्ट में नए संक्रमितों की संख्या शून्य है। जिले में इससे पहले 25 जून, 27 जून, 29 जून 30 जून के साथ ही दो जुलाई, चार जुलाई, 11 जुलाई, 12 जुलाई को भी कोई नया संक्रमित नहीं पाया गया था। मंगलवार की रिपोर्ट में जिले में सक्रिय मामलों की संख्या महज दस रह गई है। जिसमें से आठ होम आइसोलेशन में हैं तो एक मरीज अन्य जिले में और एक टीएमयू में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें