फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोगुनी घातक रही जिले में कोरोना की दूसरी लहर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पहली लहर की तुलना में दोगुनी घातक साबित हुई है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार पहली लहर में जिले में 52 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई थी जबकि दूसरी लहर में 94 संक्रमितों की मौत हुई।
विज्ञापन

जिले में 8 अप्रैल 2020 को पहली बार कोरोना संक्रमित सामने आए थे। टांडा क्षेत्र में पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई थी। इसके बाद पहली लहर में जिले में मई से लेकर जुलाई माह तक लगातार बड़ी संख्या में संक्रमित सामने आते रहे। इसके बाद कोरोना संक्रमण का असर कम होने लगा और दिसंबर तक जिले में हालात सामान्य हो गए। कोरोना की पहली लहर में स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों अनुसार 52 संक्रमितों की मौत हुई। इसके बाद मार्च 2021 से एक बार फिर कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आने शुरू हुए। अप्रैल में पंचायत चुनावों के बाद कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई। मई माह के शुरुआती दस दिनों में दो दिन ऐसे भी आए जब एक ही दिन में 420 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। दूसरी लहर में जिले में संक्रमितों का आंकड़ा ही नहीं बढ़ा बल्कि इसकी घातकता भी बढ़ गई।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दूसरी लहर में जिले में 94 संक्रमितों की मौत हुई। जिसमें 8 मई को पोर्टल पर सर्वाधिक 12 मौत दर्ज की गईं। हालांकि मई माह के अंत से जिले में कोरोना संक्रमण से राहत मिलनी शुरू हो गई। जिले में नौ जून को एक कोरोना संक्रमित की मौत की सूचना पोर्टल पर अपलोड की गई, इसके बाद किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। जिले में अब लगातार रोजाना नए संक्रमितों का आंकड़ा शून्य आ रहा है और सक्रिय मामले दस रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें