फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांकियों ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर

Wed, 04 May 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में निकाली गई शोभायात्रा में भजन पर थिरकते लोग।
विज्ञापन

विज्ञापन
 श्री बालाजी महाराज की शोभायात्रा मंगलवार को धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान शोभायात्रा का स्वागत पुष्पवर्षा से किया गया। शोभायात्रा श्री बालाजी दरबार समिति की ओर से आयोजित की गई थी। इस 36वीं श्री बालाजी महाराज की शोभायात्रा में 30 से अधिक झांकियां शामिल रहीं।  इस दौरान जयकारे से पूरा नगर गुंजायमान रहा। 

शोभायात्रा की शुरुआत गांधी समाधि से की गई। महंत सुरेंद्र कुमार मिश्रा व उप महंत अभिषेक मिश्रा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। शोभायात्रा में गणेश जी, शेषनाग पर विष्णु भगवान, अशोक वाटिका, राधा-कृष्ण, हनुमान जी, काली की होली, मधुवन में राधाकृष्ण, गंगा अवतार, श्री बालाजी दरबार, राम दरबार, माता अंजनी हनुमान जी को झूला झुलाते हुए, शनिदेव के साथ हनुमान जी, अर्द्धनारीश्वर समेत तीस से अधिक झांकियां व बैनर शामिल रहे।  
विज्ञापन

शोभायात्रा गांधी समाधि से राजद्वारा, मिस्टनगंज, पुरानी तहसील से गुजरी। इसके बाद रात में भंडारे व श्री बालाजी दरबार का आयोजन किया गया। अर्द्धरात्रि के बाद मनोकामना हवन किया। शोभायात्रा का कुमार तनय वैश्य सभा, कायस्थ सभा, श्रीमाली सभा, रस्तोगी सभा, चंपा कुंअरि न्यास, पटवा महासभा आदि द्वारा स्वागत किया गया।
विज्ञापन


शोभायात्रा आयोजन व संचालन में निरंकार सरन, विवेक अग्रवाल, सुशील कुमार अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, गोपाल गुप्ता, अरविंद सक्सेना, अशोक सिंह, सौरभ, रविन्द्र मिश्रा, पंकज अग्रवाल, नीरज, वेदप्रकाश रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें