पटवाई/सैफनी/शाहबाद। चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस ने 1200 लोगों के नाम चिन्हित कर उन्हें रेड कार्ड जारी कर दिए गए हैं। पुलिस की ओर से रेड कार्ड जारी करने के बाद उन्हें चुनाव में गड़बड़ी न करने की चेतावनी भी दे दी गई है।
आगामी 14 फरवरी को जनपद रामपुर में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अमला हर संभव प्रयासरत में है। पटवाई थाना प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि 600 लोग चिन्हित कर रेड कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा शाहबाद कोतवाली प्रभारी संजय तोमर ने बताया कि 400 लोग चिन्हित किए गए है। जिनको रेड कार्ड जारी किए गए हैं। वही, सैफनी थाना प्रभारी प्रवीण कटियार ने भी 200 लोगों को चिन्हित कर रेड कार्ड जारी किए हैं। संवाद