फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधन समिति का ने मनाया स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधन समिति का 17वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें पहुंचे जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मोहन लाल सैनी ने कहा कि संगठन का उद्देश तभी सफल होता है जब अपने बीते हुए कल को याद रखा जाए। उन्हें न भूला जाए जिनकी वजह से आज यह संगठन इतना विशाल बना है।
विज्ञापन

सोमवार को टिकट गंज स्थित शिव कॉन्वेंट स्कूल में स्कूल प्रबंधकों ने मशाल यात्रा निकाल कर प्रबंधक एकता का संकल्प लिया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधकों ने अपने संबोधन में संगठन की एकता और उसकी उपयोगिता के विषय में अपने विचार रखें। जिलाध्यक्ष शिव प्रकाश तिवारी ने कहा कि उन्होंने समिति के कर्णधार स्वर्गीय अनीस उर रहमान से बहुत कुछ सीखा है। स्वर्गीय सुहैल खान ने कदम-कदम पर संगठन को आगे बढ़ाने और प्रबंधकों को जोड़ने का महत्वपूर्ण काम किया था। इन दोनों के अतुलनीय समर्पण को शब्दों में नहीं पिरोया जा सकता।
इस मौके पर क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने संगठन को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया। इस अवसर पर समिति के चमरौआ, स्वार, शाहबाद, टांडा, मिलक, बिलासपुर से आए ब्लॉक अध्यक्षों जमील अहमद, शाहिद खान, राजेश चौहान, बादाम सिंह, राजेश शर्मा, विजय सिंह, शाहजेब अली ने भी मंच से अपने विचार रखें। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें