फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: 15 दिन पहले प्रेमियों संग गईं सगी बहनें केरल से मिलीं

Thu, 17 Apr 2025 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। लगभग 15 दिन पहले नगर से लापता हुईं दो नाबालिग बहनों को पुलिस ने केरल से बरामद कर लिया। पुलिस ने दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है। वह प्रेम-प्रसंग के चलते नाबालिगों को बहला-फुसलाकर केरल जाकर रहने लगे, जहां हेयर सैलून चला रहे थे। कोतवाली में दोनों बहनें अपने प्रेमियों संग रहने की जिद पर अड़ी रहीं। बाद में पुलिस ने दोनों को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया।
विज्ञापन

नगर निवासी व्यक्ति ने एक अप्रैल को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी कि उसकी दो नाबालिग बेटियों को कुछ युवक बहला-फुसलाकर ले गए हैं। रामपुर क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति कई साल पहले स्वार में रहने लगा था। उसकी एक बेटी नगर में ही ब्यूटी पार्लर चलाती थी। इस दौरान नगर पंचायत नरपतनगर के एक युवक से उसकी बातचीत होने लगी।
इसी दौरान उसकी छोटी बहन का रजानगर गांव निवासी युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों युवक हेयर सैलून का संचालन करते हैं। किशोरियां और युवक अलग-अलग जाति से हैं। पीड़ित का कहना है कि दोनों युवक उसकी नाबालिग बेटियों को प्रेम प्रसंग में बहला-फुसलाकर ले गए। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

कोतवाल कुलदीप सिंह का कहना है कि पहले से दर्ज रिपोर्ट में पाॅक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी जाएंगी। आरोपी युवकों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
केरल के कन्नूर में चला रही थीं सैलून
पुलिस ने युवकों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिए थे। इसके अलावा मुखबिरों को भी लगाया था। पुलिस को सूचना मिली कि किशोरियां दोनों युवकों के साथ केरल के जिला कन्नूर में रहकर सैलून चला रही हैं। कोतवाल कुलदीप सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर वीरेश कुमार शुक्ल के नेतृत्व में टीम केरल के कन्नूर भेजी गई। पुलिस ने केरल से दोनों बहनों और उनके प्रेमियों को कब्जे में लिया और स्वार ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें