फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: राशन वितरण में घपला, राशन डीलर पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में कम पाया गया 177.18 क्विंटल खाद्यान्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। राशन वितरण में घपलेबाजी के मामले में राशन विक्रेता के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में पूर्ति विभाग की ओर से दर्ज कराए गए मामले में राशन की दुकान पर 177.18 क्विंटल खाद्यान्न कम मिलने का आरोप लगाया गया है।
जिला पूर्ति अधिकारी पूरन सिंह चौहान के अनुसार तीन लोगों ने आईजीआरएस के अंतर्गत ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें शिकायतकर्ताओं ने बताया था कि दुकानदार ने ई-पॉश मशीन से खाद्यान्न वितरण नहीं किया। डीएम ने जांच के आदेश दिए थे। 27 नवंबर को टीम भेजकर जांच कराई थी।
विज्ञापन

जांच टीम को वहां डीलर ऋचा गुप्ता नहीं मिली थीं। जबकि उनका बेटा ईशान गुप्ता मौजूद था। उसने मां की तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी। जांच के दौरान पाया गया कि 177.18 क्विंटल खाद्यान्न व 1.20 क्विंटल चीनी कम पाई गई। इसको लेकर जांच टीम ने जवाब मांगा,लेकिन जवाब नहीं दिया गया ,जिस पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन

अब इस मामले में पूर्ति निरीक्षक फरहीन जहां की ओर से सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने इस मामले में राशन विक्रेता ऋचा गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस संजीव कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें