फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम छात्रा से रेप, इलाज में देरी पर हंगामा-तोड़फोड़

Sun, 19 Feb 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में शनिवार को छात्रा से रेप होने के बाद जिला महिला अस्पताल में हंगामा करते लोग । अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब नौ बजे घर का सामान लेने गई कक्षा तीन की छात्रा के साथ युवक ने रेप कर दिया, जिससे छात्रा की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन मेडिकल में देरी होने पर परिजनों का गुस्सा भड़क गया। परिजनों ने हंगामा करते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी। जिससे अफरातफरी मच गई। जानकारी पर एएसपी फोर्स के साथ पहुंच गए और परिजनों को शांत कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इधर, आरोपी फरार है। 

गंज थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति का कहना है कि उसकी नौ साल की बेटी कक्षा तीन की छात्रा है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह घर का कुछ सामान लेने दुकान पर गई थी। लेकिन दुकान बंद होने के कारण वह लौटकर घर वापस आ रही थी। इस बीच पास का ही रहने वाला सद्दाम उसको सामान दिलाने का झांसा देकर  बाइक पर बैठाकर पहाड़ी गेट ले गया। जहां उसने बालिका के साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी धमकाते हुए घर के पास छोड़कर भाग निकला। छात्रा जब घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोगों को छात्रा ने सारा मामला बताया तो गुस्सा भड़क गया। इसके बाद आसपास व मोहल्ले के लोग थाने पहुंच गए। जहां सद्दाम के खिलाफ तहरीर दी। इधर, छात्रा की हालत और बिगड़ गई।परिवार के लोगों ने जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोपहर के समय परिवार के लोगों ने अस्पताल के स्टाफ से पीड़िता का मेडिकल करने की बात कही। बताते हैं कि स्टाफ ने पुलिस को बुलाकर लाने की बात कही। इस पर गुस्साए परिवार के लोगों ने अस्पताल के अंदर तोड़फोड़ कर दी और हंगामा शुरू कर दिया। जिससे वहां पर अफरातफरी मच गई। स्टाफ जानबचाकर भाग निकला। जिसके बाद वहां पर भर्ती मरीज व तीमारदारों ने कमरे बंद कर लिए। करीब दो घंटे तक लोग दहशत में रहे। सूचना पर एएसपी, सीओ सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।  लोगों को शांत कराया। पुलिस आरोपी के घर व रिश्तेदारों के यहां पर दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें