फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कालेज के प्रबंधक समेत तीन पर रेप की रिपोर्ट

Tue, 22 Dec 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला शाहबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने क्षेत्र के एक इंटर कालेज के प्रबंधक समेत तीन लोगों के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि सोमवार शाम को वो घर में अकेली थी। इस दौरान इंटर कालेज के प्रबंधक, उनके पुत्र और एक अन्य व्यक्ति उसके घर में घुस आए और बलात्कार किया है।
विज्ञापन



बाद में तीनों धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजनों के घर आने पर महिला ने उनको इसकी जानकारी दी। इसके बाद महिला ने शाहबाद कोतवाली पहुंचकर तीनों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने इंटर कालेज के प्रबंधक, उनके बेटे और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें