फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर जिंदगी जीने का सलीका सिखाता है कुरान 

Mon, 27 Jun 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
रमजान
विज्ञापन
कुरान बेहतर जिंदगी जीने का सलीका सिखाता है। कुरान को पढ़ना और समझना चाहिए। पीपलवाला घेर स्थित मस्जिद खोजो वाली में भी कुरान मुकम्मल हो गया। नमाज-ए- तरावीह में हाफिज नईम ने कुरान सुनाया। समाअत के फराइज हाफिज जफर ने अंजाम दिए। 
विज्ञापन



मोहल्ला जीना इनायत खां वाली मस्जिद में हाफिज मौलाना नोमान खां ने कुरान सुनाया। समाअत के फराइज हाफिज मोहम्मद नाजिश ने अंजाम दिए। जश्न-ए- खत्म कुरान में मौलाना शाह खालिद ने कुरान और रमजान की फजीलत बयान की। दूसरी ओर पुराना गंज के घेर इनायत खां स्थित मस्जिद शद्दन शाह मियां ने भी कुरान मुकम्मल हो गया।

हाफिज मोहम्मद आजम ने कुरान सुनाया। समाअत के फराइज हाफिज मुसव्विर ने अंजाम दिए। कारी सलीम ने कुरान की फजीलत बयान की। वहीं ज्यारत हल्के वाली में कुरान मुकम्मल हो गया। 
विज्ञापन


हाफिज मोहम्मद आलिम खां ने कुरान  सुनाया। समाअत के फराइज सैयद वसीम मियां ने अंजाम दिए। जश्न-ए- खत्म कुरान में उलमा ने कुरान की फजीलत बयान की। आखिर में मुल्क में अमन-चैन और कौम की तरक्की की दुआ कराई। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें