फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर की संस्कृति, साहित्य और कला बेमिसाल : अंशु

Wed, 25 Jun 2025 12:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रॉयल फेबल्स की संस्थापक अंशु खन्ना ने कहा कि रामपुर की समृद्ध संस्कृति, साहित्य, संगीत, दस्तरख्वान और कला बेमिसाल है। अंतिम शासक के पौत्र नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने विरासत को बरकरार रखा, यह काबिले तारीफ है।
विज्ञापन

मंगलवार को अंशु खन्ना और वरुण खन्ना का नूर महल पहुंचने पर पूर्व मंत्री नवेद मियां ने स्वागत किया। अंशु खन्ना ने इमामबाड़ा खासबाग समेत कई धरोहरें देखीं और इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के रामपुर चैप्टर चेयरमैन श्रीष गुप्ता से मुलाकात की। दोनों के बीच रामपुर की कला और संस्कृति को लेकर चर्चा हुई।
पूर्व मंत्री नवेद मियां के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि भारतीय राजघरानों की विरासत और अंशु खन्ना परंपरा को पुर्नजीवित और संरक्षित करने का कार्य कर रही हैं। अंशु खन्ना निफ्ट दिल्ली में विजिटिंग फैकल्टी भी हैं। उन्होंने बताया कि देश–विदेश में रॉयल फेबल्स ने कई सफल शो किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें