फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी की करतूत: बच्चे को गन्ने के खेत में ले गया..फिर की गंदी हरकत, वह चीखा तो पत्थर से सिर कुचलकर मार डाला

Wed, 08 Nov 2023 09:01 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (रामपुर)

सार

बिलासपुर में युवक ने बच्चे को अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ननिहाल में आए सात वर्षीय बच्चे का चार दिन पूर्व नाना के पड़ोसी शिवा ने अपहरण कर लिया था। आरोपी ने गन्ने के खेत में बच्चे से दुष्कर्म कर पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। शव को गन्ने की पत्तियों में छिपाकर ठिकाने लगा दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकार रवि खोखर ने भी घटनास्थल पर पहुंचे। 

विज्ञापन


सनसनीखेज वारदात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डिबडिबा की सोढ़ी कॉलोनी में हुई। बिहार के मुजफ्फपुर जिले के निवासी ने पुलिस को बताया कि उसका सात वर्षीय पुत्र रक्षाबंधन पर उत्तराखंड सीमा से सटे गांव में ससुर के घर आया था। वह पानीपत जिले में रहकर मजदूरी कर रहे हैं। उसका बेटा चार नवंबर को ससुराल के बाहर खेल रहा था।


शाम को ससुर के पड़ोसी शिवा पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम टेहरा थाना पलिया जिला लखीमपुर खीरी ने उसका अपहरण कर लिया। उसके ससुराल वाले बेटे को खोजते रहे मगर उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद वह भी ससुराल पहुंच गया और सात नवंबर की रात उन्होंने कोतवाली पहुंचकर अपहरण की रिपोर्ट पड़ोसी शिवा के खिलाफ दर्ज कराई।


कोतवाली प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में जब जांच की गई तो पता चला कि शिवा पैदल ही बच्चे को लेकर जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर आरोपी शिवा को नैनीताल हाइवे स्थित बंगाली कॉलोनी मोड़ के समीप गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ करने पर शिवा ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और निशानदेही पर बच्चे का सिर कुचला हुआ शव गन्ने के खेत से बरामद लिया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी घटनास्थल पर पहुंचे।


पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद कर लिया। बकौल पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकारा कि वह गन्ना खिलाने के बहाने बालक को खेत में ले गया था। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पत्थर उसकी सिर कुचलकर हत्या कर दी। बाद में शव को गन्ने की पत्तियों से छुपा दिया। पुलिस ने मौके से पत्थर भी बरामद कर लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी शिवा बीते करीब साढ़े चार माह से सोढ़ी कॉलोनी में किराए के मकान में रहकर गांव स्थित फैक्ट्री में मजदूरी करता है। बच्चा अपने माता-पिता के साथ रक्षाबंधन पर ननिहाल में आया था। इसके बाद माता-पिता तो चले गए मगर वह अपनी ननिहाल में ही रह रहा था। आरोपी शिवा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें