पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह मीट बेचने का काम करता है। उसके दुकान पर गांव का ही युवक आया। उसने मुर्गे का मीट देने की बात कही। मना करने पर उसने हमला कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पटवाई में मीट की दुकान पर मुर्गा नहीं मिलने पर युवक ने दुकानदार के सिर में चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। आरोप है वह दुकानदार के गल्ले से 20 हजार रुपये लेकर भी भाग गया। पीड़ित जब रिपोर्ट दर्ज कराने गया तो पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इसके बाद एसपी से गुहार लगाने पर रिपोर्ट लिखी गई।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मिलक डयोडी निवासी राजेश ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत कर आरोप लगाया कि उसकी गांव के बाहर चौराहे पर मीट की दुकान है। आरोप लगाया कि 15 दिसंबर को गांव का रहने वाला महेश शाम करीब सात बजे मुर्गे का मीट लेने दुकान पर आया। उस वक्त मीट खत्म हो चुका था।
जब महेश से मीट खत्म होने की बात कही तो उसने गालीगलौज किया। बताया कि मना करने पर उसने चाकू निकाल लिया और उसके सिर पर जोर से प्रहार कर दिया और गल्ले में रखे 20 हजार रुपये भी लेकर भाग गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात्रि में आरोपी महेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मारपीट के मामले में तीन पर रिपोर्ट दर्ज
ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव नटियाखेड़ा गांव निवासी हिदायत अली की पत्नी कबूलन ने गांव के कय्यूम, तय्यूब और मोहम्मद कैफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपियों ने महिला की विवाद के बाद पिटाई कर दी। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।