शाहबाद में रामगंगा पुल के पास शादी से लौट रहे बदायूं जिले के एक परिवार के वाहन को दूसरे ने टक्कर मार दी। इसमें 12 लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
शाहबाद में रामपुर रोड पर रामगंगा पुल से पहले शुक्रवार तड़के एक बोलरो को दूसरे वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें एक ही परिवार के 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बदायूं जिले के बिसौली क्षेत्र के धर्मपुर बिहारीपुर गांव के रहने वाले परिवार के लोग शाहबाद के पैगुपुरा गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। तड़के उनकी बोलरो जैसे ही रामगंगा पुल के निकट पहुंची सामने से आए दूसरे वाहन से उसकी टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। घायल होने वालों में दिशू (10), सोमेश (12), शीला (40), मीरापल (40), मोहिनी (12), निशांत (10), नेहा (14), गीता (36), सुषमा (25), मुस्कान (16), राधा (24) और ब्रजबाला शामिल हैं। पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सुबह होने पर परिजन शाहबाद पहुंचे और क्षतिग्रस्त बोलरो में फंसा सामान निकालने लगे। बोलरो के पास गिरे लकड़ी के टुकड़ों को देखकर परिजन अंदाजा लगा रहे हैं कि टक्कर शायद किसी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने मारी हो।