डेढ़ माह में दो मौतों ने परिवार को दिया बड़ा सदमा
नवाबपुरा गांव के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दो जुलाई को रामवती के बेटे सूरज (14) की बीमारी के दाैरान गलत इंजेक्शन लगने से हो गई थी। इसके बाद 14 अगस्त को रामवती की भी मौत सांप के डसने और समय पर सही इलाज न मिलने के कारण हो गई।
डेढ़ माह के भीतर मां-बेटे की मौत से परिवार पूरी तरह टूट चुका है। घर में अब रामवती के दो छोटे बच्चे के ऊपर से मां का साया उठ चुका है। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई परिवार की इस पीड़ा को देखकर गमगीन है।