फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: शाहबाद के फाजिलाबाद में किसान पर गिरी दीवार, उपचार के दौरान मौत

Thu, 22 Jul 2021 02:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

ग्रामीणों ने आनन-फानन में लाल सिंह को दीवार के मलबे में से निकाला, और शाहबाद सीएचसी लेकर पहुंचे। हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के शाहबाद के फाजिलाबाद गांव निवासी लाल सिंह (48) पर बुधवार शाम बारिश के दौरान गांव के ही  एक अन्य व्यक्ति के घर की दीवार गिर पड़ी। जिसमे लाल सिंह दीवार गिरने के मलबे में दब गए।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने आनन-फानन में लाल सिंह को दीवार के मलबे में से निकाला, और शाहबाद सीएचसी लेकर पहुंचे। हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बुधवार रात 11:00 बजे उपचार के दौरान लाल सिंह की मौत हो गई। सूचना पाकर तहसीलदार मौके पर पहुंचे। लेकिन परिजनों ने कोई भी कानूनी कार्रवाई करने और पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया।
विज्ञापन


बारिश में गिरा खपरैल युक्त कच्चा मकान, दबकर वृद्धा की मौत
रामपुर। शाहबाद थाना क्षेत्र के जयतौली गांव निवासी मनोहर का खपरैल युक्त कच्चा मकान लगातार बारिश के चलते गुरुवार को ढह गया। जिसके मलबे में दबकर मनोहर की 60 वर्षीय पत्नी रामवती की मौत हो गई। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें