फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: दुष्कर्म पीड़िता ने फांसी लगाकर जान दी, रविवार को वारदात को अंजाम देने का आरोप

Wed, 25 May 2022 10:41 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, सैफनी (शाहबाद)

सार

सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने परिजनों को बताया कि रविवार को उसके घर के निकट ही रहने वाले लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने आरोपी पक्ष से शादी बात की लेकिन वे इसके लिए राजी नहीं थे।
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता ने लगाई फांसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मामले में नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी पक्ष के परिजन घटना के बाद से ही फरार हैं।

विज्ञापन


सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने परिजनों को बताया कि रविवार को उसके घर के निकट ही रहने वाले लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने आरोपी पक्ष से बात की। बताया जा रहा है कि इसके बाद पीड़िता और आरोपी की शादी कराने की बात कही गई लेकिन आरोपी पक्ष के लोग तैयार नहीं हुए।

इस बीच घटना के बाद लोक-लाज के चलते परेशान पीड़िता बुधवार देर शाम में घर में टीन के पाइप में दुपट्टे का फंदा बनाकर झूल गई। परिजनों ने जब किशोरी का शव लटके देखा तो कोहराम मच गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी पक्ष लगातार उन पर समझौता करने और किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई न करने को लेकर दबाव बना रहे थे। इसी से परेशान होकर पीड़िता फंदे पर झूल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर सैफनी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और बाद में एसडीएम अरुण मणि तिवारी शव का पंचनामा भरवाने के लिए गांव में पहुंच गए। देर रात एडिशनल एसपी डॉ. संसार सिंह और केमरी सीओ ओमकारनाथ शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिवार वालों से जानकारी ली। देर रात को ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

एएसपी डॉ. संसार सिंह ने बताया कि सैफनी थाना क्षेत्र में एक दुष्कर्म पीड़िता किशोरी फंदे पर झूल गई, जिससे उसकी मौत हो गई है। पहले परिजन आरोपी और पीड़िता की शादी के प्रयास कर रहे थे लेकिन, आरोप है कि आरोपी पक्ष शादी के लिए तैयार नहीं हुआ। जिस पर पीड़िता फंदे पर झूल गई। मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें