फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बार नीलाम हो चुका है रामपुर रियासत का सर्वोच्च सम्मान, अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कंपनी का दावा

Sat, 20 Mar 2021 01:49 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
विज्ञापन
निशान-ए-इकबाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामपुर रियासत के सर्वोच्च सम्मान कहे जाने वाले निशान-ए-इकबाल को ऑनलाइन दो बार नीलाम किया जा चुका है। ऐसा एक अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कंपनी का दावा है। कंपनी का दावा है कि हीरे और सोने से बने इस मेडल को पहली बार 2012 और दूसरी बार 2017 में नीलाम किया गया है।
विज्ञापन


ऑनलाइन बिक्री साइट ने दावा किया है कि रामपुर रिसायत के सर्वोच्च सम्मान निशान-ए-इकबाल को यहां के शासक नवाब हामिद अली खां पहनते थे। 1.6 कैरेट का हीरा जड़ित यह दुर्लभ मेडल है। इसमें सोने का भी प्रयोग किया गया है। 

1927 में इसे रामपुर के शासक ने पहना था। इस वेबसाइट के मुताबिक 2012 में निशान-ए-इकबाल को पांच लाख रुपये और 2017 में इसे 7.20 लाख रुपये में बेचा जा चुका है। रामपुर रियासत के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां को भी निशान-ए-इकबाल मिला था। 
विज्ञापन


इससे पहले भी रामपुर रियासत से जुड़ी कई दुर्लभ वस्तुओं की दुनिया के कई देशों में ऑनलाइन नीलामी की बात सामने आ चुकी है। नवाब का ताज लंदन में नीलाम किया गया था। नवाब की कीमती वस्तुएं विदेश कैसे पहुंच गईं यह रहस्य बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें