फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादन हत्याकांड के दूसरे हत्यारोपी को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर अपने रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाने वाले पति को पुलिस ने खुलासा करते हुए जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने इस हत्या के दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचे को भी बरामद किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मडैयान वदे गांव में 12 मार्च को अख्तर ने अपनी पत्नी मुरादन की हत्या करके कोतवाली में अपने रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाकर दो रिश्तेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस ने हर एक पहलू की बारीकी से जांच कर मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने पूर्व में हत्यारोपी पति अख्तर को जेल भेज दिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में दूसरे आरोपी इसी गांव के शौकीन को क्षेत्र के गांव के केसरपुर तिराहे से गिरफ़्तार किया है। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त किया गया 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किए है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी शौकीन ने बताया कि अख्तर अली अपनी दूर की रिश्ते की साली से फोन पर बातें किया करता था और अक्सर अख्तर अली के घर आती-जाती रहती थी। आगे बताया कि अख्तर अली उससे शादी करना चाहता था। जब इस बात का मुरादन को पता चला तो मुरादन ने इसका विरोध किया परंतु अख्तर अली नही माना। इस बात को लेकर दोनों में कई बार झगडा भी होता था। मुरादन के नाम 35 बीघा जमीन थी। अख्तर अली मुरादन को इसलिए मारना चाहता था कि जिससे 35 बीघा जमीन उसके नाम पर आ जाए, और वह अपनी दूर की रिश्ते की साली से शादी कर सके। इसलिए पति अख्तर अली और शौकीन ने मिलकर मुरादन को गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें