फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: युवती के साथ अश्लील हरकत कर फोटो किए वायरल, चार के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

Sat, 23 Sep 2023 10:28 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी एक अस्पताल में काम करती है। उसके साथ दूसरे समुदाय के युवक ने अभद्रता और छेड़छाड़ की। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
रामपुर पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज किया केस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टांडा क्षेत्र निवासी ने गांव के कुछ लोगों पर उसकी पुत्री से छेड़छाड़ करने, अश्लील हरकतें कर उसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्र निवासी ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए कहा कि वो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।

विज्ञापन


उसकी पुत्री रामपुर अस्पताल में कार्य करती है। 5 सितंबर को उसकी पुत्री अस्पताल जाने के लिए घर से निकली तो नगला के बाग के सामने उनके ही गांव के दूसरे समुदाय का अनीस उसकी पुत्री को फुसलाकर बाग में ले गया। वहां पर उसके साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें करने लगा।

पुत्री ने जब शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद आरोपी ने उसकी पुत्री के आपत्तिजनक फोटो सोशल पर वायरल कर दिए। पुत्री ने घटना की जानकारी आकार उसे दी तो अनीस के परिजनों से मामले की शिकायत की गई।
विज्ञापन


उन्होंने जाति सूचक शब्द कहते हुए भगा दिया और अपने बेटे का साथ देने लगे। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने अनीस, आलीम, हनीफ और सलामत के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें