फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना में रामपुर पालिका का चयन

Sat, 26 Jul 2025 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। वसूली में तेजी लाने पर नगर पालिका को मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत चयन किया गया है और विकास के लिए नौ करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। स्वीकृति के साथ स्मार्ट रिकार्ड रूम, मल्टीपर्पज स्पोर्टस फैसिलिटी और सीसी रोड और नाली निर्माण को एजेंडें में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के जरिए जिन जिलों में राजस्व वसूली में बेहतर कार्य किया जाता है, उनको इस कैटेगिरी में रखा जाता है। बृहस्पतिवार को लखनऊ में सचिव के साथ हुई बैठक के दौरान 2023-24 की अपेक्षा 2024-25 में 15 प्रतिशत अधिक वसूली करने पर रामपुर पालिका का चयन किया गया है। यह योजना पिछले दो साल से चल रही है।
रामपुर नगर पालिका का पहली बार इसमें चयन हुआ है। इस चयन के साथ नगर पालिका को और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया गया है। इसके साथ नौ करोड़ रुपये की स्वीकृति भी मिल गई है। स्वीकृति मिलने के साथ स्मार्ट रिकार्ड रूम के लिए एक करोड़, मल्टीपर्पस स्पोर्ट्स फैसिलिटी के लिए छह करोड़ व सीसी रोड नाली के लिए दो करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। अब इसके बाद इसमें प्रस्ताव तैयार किया जाएगा और फिर कार्य योजना को शासन स्तर तक भेजा जाएगा और वहां से स्वीकृति और किश्त मिलने के बाद इस पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले साल की तरह इस साल भी नगर पालिका राजस्व वसूली के लिए काफी प्रयासरत है और लोगों को बराबर नोटिस दिए जा रहे हैं। पालिका ने करीब 30 हजार लोगों को अब तक नोटिस दिए हैं। 70 हजार संपत्तियां मिलने के बाद अब शेष रह गए लोगों को भी नोटिस देने की तैयारी कर रही है। वहीं इसके लिए जगह-जगह कैंप लगाकर भी वसूली करने के जतन किए जा रहे हैँ। इसके अलावा अब ऑनलाइन प्रोसेस के जरिए भी राजस्व वसूली के लिए काम किए जा रहे हैं।

वर्जन-
नगर पालिका को 2024-2025 में बेहतर वसूली करने के लिए मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत नौ करोड़ की स्वीकृति की गई है। अलग-अलग मद में देखें तो स्मार्ट रिकार्ड रूम, मल्टीपर्पज स्पोर्टस फैसिलिटी और सीसी रोड के साथ नाली निर्माण कराया जाना है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

-दुर्गेश्पवर त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, रामपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें