फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर, ननखड़ी के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर और ननखड़ी जिले के युवाओं के लिए भारतीय सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका है। ऊना में एक अप्रैल को दोनों क्षेत्रों के लोगों के लिए भर्ती का आयोजन होगा। ऊना में 17 मार्च से 6 अप्रैल तक भर्ती प्रक्रिया चलेगी। इसमें रामपुर तहसील के 160 और ननखड़ी तहसील के 21 युवाओं को भी सेना में भर्ती होने का अवसर मिलेगा। सेना प्रदेश के सभी जिलों में यह भर्ती तहसील वाइज करवाई जा रही है।
विज्ञापन

सेना में सोलन, किन्नौर, शिमला और सिरमौर के 1431 युवाओं का चयन किया जाएगा। एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि रामपुर और ननखड़ी तहसील के युवाओं के लिए 1 अप्रैल को ऊना में भर्ती प्रक्रिया होगी। इन तहसीलों से कुल 181 युवाओं का चयन भारतीय सेना में होगा। उन्होंने इच्छुक प्रतिभागियों से भर्ती प्रक्रिया में बढ़चढ़ कर भाग लेेने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें