फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से तीन दर्जन भेड़-बकरियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू़। डोडरा क्वार उपमंडल के झाल्टा गिल्टाड़ी के काशला जंगल में बिजली गिरने से तीन दर्जन भेड़ बकरियों की मौत हो गई है। इस घटना से जिस्कूण निवासी भेड़पालक पन्ना लाल को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। गनीमत रही कि बिजली गिरने से भेड़पालक बाल-बाल बच गया। भेड़पालकों ने इसकी सूचना प्रशासन को दे दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार काशला के जंगल में जिस्कूण गांव निवासी पन्ना लाल की भेड़ बकरियों के साथ करीब चार लोग गए थे। दिन के समय सभी पेड़ के नीचे बारिश से बचने के लिए रूके थे। कुछ भेड़-बकरियां साथ वाले पेड़ के नीचे थी। इसी दौरान बिजली पहले पेड़ पर गिरी। बिजली गिरने से पूरा पेड़ क्षतिग्रस्त हो गया। इससे पेड़ के नीचे खड़ी करीब तीन दर्जन भेड़ बकरियों की मौत हो गई।
भेड़पालक के भाई मधु लाल ने बताया कि धमाके के साथ भेड़ बकरियां इधर-उधर बिखर गईं। गनीमत रही कि सभी भेड़पालक सुरक्षित हैं। मृत भेड़ों और बकरियों की संख्या 35 से 40 के बीच बताई जा रही है। पशु चिकित्सक डॉ. महेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस बारे में सूचना मिली है। जंगल सड़क से बहुत दूर है। मौके के लिए टीम भेजने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें