फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से किन्नौर में जनजीवन अस्त व्यस्त

विज्ञापन
जनजातीय जिले के छितकुल में ताजा बर्फबारी के बाद का दृश्य। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर/किन्नौर/सांगला। अप्रैल महीने में किन्नौर समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से लोगों का जनजीवन एक बार फिर अस्तव्यस्त हो गया है। हालत यह है कि तापमान लुढ़कने से किन्नौर समेत कुल्लू और शिमला शीतलहर की चपेट में आ गया है। अप्रैल महीने में होने वाली इस बर्फबारी ने किसानों और बागवानों से लेकर आम लोगों को मुश्किल में डाल दिया है। दो दिनों से ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों हो रही झमाझम बारिश से समूचे क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।
विज्ञापन

किन्नौर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिले के कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 6 डिग्री दर्ज किया गया। सांगला का न्यूनतम 1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 8 डिग्री पहुंच गया है। अप्रैल माह में लगातार दो दिनों से किन्नौर के ऊपरी क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश होने से सेब की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। हालत यह है कि रिकांगपिओ समेत अन्य क्षेत्रों में फ्लावरिंग के दौरान हो रही बर्फबारी से फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है।
जानकारी के अनुसार छितकुल में करीब 45 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। रक्षम में 30 सेंटीमीटर, सांगला में 22 सेंटीमीटर और कल्पा में 15 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। ऊंचे इलाकों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश से जिले में तापमान माइनस डिग्री चला गया है। इससे पूरा क्षेत्र एक बार फिर शीतलहर की चपेट में आ गया है। ग्रामीण घरों में दुबकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

रिकांगपिओ में भी शाम के समय बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। दुकानदार ठंड से बचने के लिए दुकान में आग जलाकर समान बेच रहे हैं। कड़ाके की ठंड से ग्रामीणों की दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं। हालांकि अभी बसों की आवाजाही जिले में सुचारू रूप से चल रही है। अड्डा प्रभारी रिकांगपिओ खीमी राम ठाकुर ने कहा कि बुधवार को जिले के सभी रूटों पर बसों की आवाजाही हो रही है। बर्फबारी से किसी भी रूट पर बसों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई है।

नारकंडा में बुधवार को बर्फबारी के बाद का नजारा।- फोटो : RAMPUR-HP

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें