फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रल्ली में पत्थर गिरने से एक व्यक्ति को मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर रल्ली के समीप बुधवार को पत्थर गिरने से एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिकांगपिओ अस्पताल पहुंचाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान दिनेश कुमार पुत्र इंद्र राज निवासी रखांण, तहसील देववन, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यूपी निवासी दिनेश कुमार शोंगठोंग कड़छम जल विद्युत परियोजना की पटेल कंपनी में काम करता था। बुधवार रात के समय वह करीब 11 बजे एनएच-5 पर रल्ली के पास जा रहा था। इसी बीच अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे, इससे उसके सिर पर गंभीर चोट आ गई। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पटेल कंपनी के कर्मचारी और चिकित्सक प्राथमिक उपचार के लिए घटना स्थल पर पहुंचे, मगर तब तक दिनेश की मौत हो चुकी थी।
इसके बाद मामले की सूचना कंपनी के कर्मचारियों ने रिकांगपिओ थाने में दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच करके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ पहुंचाया। एसडीएम कल्पा अवनींद्र कुमार ने कहा कि रल्ली में पटेल कंपनी के मजदूर की पत्थर लगने से मौत हो गई है और प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये की फौरी राहत राशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने पहले ही लोगों को एडवाइजरी जारी की है कि 23 अप्रैल तक आंधी, बारिश और हिमपात होने की संभावना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नदियों और खड्डों के पास न जाएं। भारी बारिश के कारण, पत्थरों और ल्हासे गिरने की आशंका है। एनएच और संपर्क मार्गों पर गाड़ी चलाते समय सावधान रहें और अनावश्यक घरों से बाहर निकलने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें