फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यूरी में हाईवे किनारे उगे भांग के सैकड़ों पौधे उखाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल की ज्यूरी पंचायत में वीरवार को भांग उखाड़ो अभियान चलाया गया। ग्राम पंचायत ज्यूरी, पुलिस और व्यापार मंडल ज्यूरी ने संयुक्त रूप से यह अभियान चलाकर नशामुक्त समाज का संदेश दिया।
विज्ञापन

अभियान की अगुवाई पंचायत प्रधान ताम्पा देवी ने की। इसके तहत पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापार मंडल के सदस्यों और पुलिस ने उन्नू नाले के समीप नेशनल हाइवे-5 पर प्राकृतिक रूप से उगे भांग के सैकड़ों पौधों को उखाड़कर नष्ट किया गया।
अभियान के दौरान ज्यूरी चौकी प्रभारी एएसआई देवराज ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों को नशे के प्रति जागरूक किया। वहीं, पंचायत प्रधान ताम्पा देवी ने लोगों से अपील की कि वे बच्चों को नशे से दूर रखने का प्रयास करें।
विज्ञापन

अभियान में ज्यूरी पंचायत के उपप्रधान अरुण शर्मा, पंचायत सदस्य देवराज नेगी, सुदेश कुमारी, नीलम लष्टी, अनीता देवी, व्यापार मंडल प्रधान जयप्रकाश धंगल, उपप्रधान पंजू कपिला, सचिव सुनील शर्मा और हिम्मत चगनवी सहित व्यापार मंडल के सदस्य और पुलिस के जवानों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें