काजा (लाहौल स्पीति)। काजा उपमंडल में वीरवार को 16 मरीजों ने कोरोना को मात दी है स्वास्थ्य विभाग ने 62 सैंपल लिए हैं, जिसमें पांच लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। कोविड टेस्टिंग सेंटर काजा में 46 सैंपल लिए गए थे। इसमें 3 पॉजिटिव आए हैं। इसके साथ ही पीएचसी ताबो में 9 सैंपल लिए गए। इसमें से 2 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हुरलिंग कोविड टेस्टिंग सेंटर में 7 सैंपल लिए गए थे।
संक्रमित मरीजों में 29 वर्षीय 24 और 21 वर्षीय तीन मजदूर काजा, 35 वर्षीय मजदूर माने गांव, 36 वर्षीय महिला मजदूर ताबो गांव शामिल हैं। सभी संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। साथ ही उपचार शुरू कर दिया गया है। बीएमओ काजा डॉ. तेंजिन नोरबू ने बताया कि वीरवार को पांच मामले सामने आए हैं। सभी संक्रमित मरीजों की कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य चला है।
काजा उपमंडल में सक्रिय मरीजों की संख्या 33 पहुंच गई है। काजा में अभी तक 671 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है। इसमें 635 संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि तीन लोग जान गंवा चुके हैं।