फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में 84 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पुलिस ने सरला परोग में 84 ग्राम चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को पुलिस दल गश्त कर रहा था। शाम करीब चार बजे सराला परोग के पास दो युवा पुलिस को देखकर घबरा गए और उन्होंने डरकर एक थैला सड़क के किनारे फेंक दिया। पुलिस ने जब थैला बरामद किया तो उसमें से 84 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने दोनों युवकों को कुछ दूरी पर ही दबोच लिया। आरोपियों की पहचान अर्जुन सिंह निवासी नोगीधार, डाकघर डंसा, तहसील रामपुर और इशरत (20), नोगीधार, डाकघर डंसा, तहसील रामपुर के तौर पर हुई है।
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे कुछ दिन पहले भी पुलिस ने डकोलढ़ से एक युवक को चरस और अफीम के साथ दबोचा था। चिंता की बात यह है कि क्षेत्र की युवा पीढ़ी लगातार नशे के जंजाल में धंसती जा रही है, जिसे लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि दो युवकों से पुलिस ने 84 ग्राम चरस बरामद की है। नशाखोरी के खिलाफ पुलिस सजगता से काम कर रही है। नशे के काले कारोबार में संलिप्त लोगों को पुलिस किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें