फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए ट्रांसफार्मरों से लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर और ननखड़ी के ग्रामीण इलाकों के लोगों को अब बिजली कटों और लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। बिजली बोर्ड ने सूबे में विद्युत संबंधी समस्या के समाधान के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। बोर्ड ने इसके लिए दोनों विकास खंडों में 17 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के जिन ग्रामीण इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या वर्षों से बनी हुई थी, उन स्थानों पर बोर्ड ने लो वोल्टेज क्षेत्र योजना के तहत 2 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है। बोर्ड के नए ट्रांसफार्मर स्थापित करने से रामपुर और ननखड़ी विकास खंड के 17 गांव के हजारों उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
इसी कड़ी में 12/20 वैली के राहणू में 43 लाख की लागत से 63 केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया हैं। इसका हाल ही में विद्युत बोर्ड का एक्सईएन वरूण शर्मा ने शुभारंभ किया। इसके अलावा बोर्ड ने उपमंडल के कूहल, नेहरा, छोटा रूनपू, भगावट, धारला, रोपनी, रतनपुर, मकड़ोली, जवालडा और शिल्ला में नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए हैं।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड रामपुर के एक्सईएन वरूण शर्मा ने कहा कि लो वोल्टेज क्षेत्र योजना के तहत 2 करोड़ रुपये की राशि से 17 ट्रांसफार्मर रामपुर और ननखड़ी में स्थापित किए गए हैं। अगर किसी ग्रामीण इलाके में लो वोल्टेज की समस्या रहती है, तो योजना के तहत उन क्षेत्रों में भी नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें