रामपुर। बुुधवार को जिले में 40 केंद्रों पर कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। इस दौरान कुल 558 लोगों को टीका लगाया गया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को 45 से 60 साल आयु तक के 200 लोगों ने पहली डोज और 170 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। इसके साथ ही 60 साल से अधिक आयु वालों में 60 लोगों ने पहली डोज और 122 लोगों ने दूसरी डोज का टीका लगवाया। इसके साथ ही एक-एक हेल्थ केयर वर्कर ने पहली व दूसरी डोज का टीका लगवाया और 4 फ्रंटलाइन वर्कर ने पहली डोज का टीका लगवाया।