आनी(कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध कुल्लू जिला क्रिकेट अकादमी के सब-सेंटर आनी में नए सेशन के लिए क्रिकेट ट्रायल 10 अप्रैल को आनी में होंगे। कोच प्रेमपॉल ने बताया कि नए सेशन 2021-22 के लिए आनी में 10 से 18 साल के बच्चों के लिए क्रिकेट के ट्रायल सुबह 11 बजे से शुरू होंगे। ट्रायल में सफल होने वाले इच्छुक खिलाड़ी का क्रिकेट सब-सेंटर आनी में पंजीकरण किया जाएगा।
ट्रायल देने के इच्छुक खिलाड़ी को अपने साथ हिमाचली प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। इसमें बल्लेबाजों अपना बैट और किट साथ लाना होगा। प्रेमपॉल ने बताया कि ट्रायल की कोई फीस नहीं है बल्कि ट्रायल में सफल होने के बाद पंजीकरण फीस लगेगी। आनी के इस क्रिकेट सब सेंटर ने पिछले 5 सालों में अभी तक 7 नेशनल स्तर के खिलाड़ी तैयार किए हैं जबकि गूगल में आनी के सब सेंटर की रेटिंग पांच है।