फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में 114 लोगों ने कोरोना को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर में वीरवार को 114 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए हैं। जबकि संक्रमण के 15 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 353 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इसमें 15 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले में आज कोविड-19 के 114 रोगी स्वस्थ हुए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण के 305 मामले हैं।
नामगिया से एक, पांगी से एक मामला, ग्याबुंग से 6 , सुन्नम से एक, कुनू से 2, मालिंग से 2, पोंडा से एक और निचार से एक मामला शामिल है। जिले में अभी तक कोविड-19 के 48247 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 45215 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अभी तक 3032 मामले पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें