गोलगप्पे खाते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर नकवी ने केंद्र व प्रदेश सरकार के विकास कार्य गिनाने के साथ ही पटवाई के अमृत सरोवर को पर्यटन व ग्राम पंचायत की आय बढ़ाने का मजबूत संसाधन बताया। इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया।
अमृत सरोवर का उद्घाटन कर नकवी ने स्वतंत्र देव सिंह और बलदेव सिंह औलख के साथ पहले नौकाविहार का आनंद लिया और उसके बाद अमृत सरोवर में ही बने फूड कॉर्नर पर जाकर गोलगप्पों का स्वाद चखा, जो कि चर्चा का विषय बन गया।