फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: तीन बच्चों की मां को हो गया प्यार, पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने लगी.. फिर पुलिस ने किया यह काम

Mon, 01 Jan 2024 06:14 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

शाहबाद पुलिस ने स्थानीय युवक को तीन बच्चों की मां के साथ पकड़ लिया। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस मामले में महिला के पति ने केस दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
रामपुर निवासी का तीन बच्चों की मां के साथ प्रेम प्रसंग (FILE) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादीशुदा महिला को लेकर आए प्रेमी को डिवाई और शाहबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला को पुलिस अपने साथ ले गई है। जिला बुलंदशहर के डिवाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन बच्चों की मां को जिला संभल के चंदौसी निवासी राजू ले आया था। दोनों शाहबाद के चकासी गांव में रिश्तेदारी में रहते थे।

विज्ञापन


महिला के पति ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी युवक का नंबर सर्विलांस पर लगा दिया था। शाहबाद के चकासी गांव में युवक को ट्रेस कर लिया गया। रविवार देर शाम बुलंदशहर के डिवाई थाने और शाहबाद कोतवाली पुलिस ने चकासी गांव में छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस आरोपी और महिला को शाहबाद से डिवाई ले गई। कार्रवाई के दौरान महिला का पति भी पुलिस के साथ में था। महिला के तीन बच्चे भी हैं। कोतवाल मानचंद सिंह और डिवाई थाने के एसएसआई राजवीर सिंह ने बताया कि एक युवक तीन बच्चों की मां को बहला-फुसलाकर ले आया था।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें